#हरदोई:- थाना- बेनीगंज पर नियुक्त उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस देवेश शर्मा तथा मुख्य आरक्षी तेजवीर सिंह द्वारा एक व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से थाने में बैठाने, मारपीट करने और अमर्यादित व अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोपों के मामले में पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित
#हरदोई:- थाना- बेनीगंज पर नियुक्त उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस देवेश शर्मा तथा मुख्य आरक्षी तेजवीर सिंह द्वारा एक व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से थाने में बैठाने, मारपीट करने और अमर्यादित व अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोपों के मामले में पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं#
#इस प्रकरण को लेकर आम जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि मामला गंभीर है और केवल निलंबन से संतोष नहीं हो रहा। लगातार यह आवाज उठ रही है कि इस घटना में शामिल कथित पत्रकार लालजीत वर्मा सहित दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए, ताकि निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके#
#पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने कर्तव्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अमर्यादित आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा नियमों का उल्लंघन या कर्तव्यों के प्रति शिथिलता पाई गई तो उसके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी#

No comments