Breaking News

#हरदोई:- हरियावां- विकास के दावों की पोल खोलता कुल्लही, कीचड़ भरी गलियों में जीने को/ मजबूर ग्रामीण#


#हरदोई:- हरियावां- विकास के दावों की पोल खोलता कुल्लही, कीचड़ भरी गलियों में जीने को/ मजबूर ग्रामीण#

#हरदोई: हरियावां- ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत #मझिया के मजरा कुल्लही में सरकार की विकास योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। गांव की जमीनी हकीकत सरकारी दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। यहां के बाशिंदे आज भी सड़क- नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं#

#कीचड़ से भरी गलियां, आवागमन बना/ चुनौती#

#गांव की अधिकतर गलियां कीचड़ और जलभराव से पटी पड़ी हैं। लोगों का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजना और बुजुर्गों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। कई जगहों पर सड़क का नामोनिशान तक नहीं है, जिससे राहगीरों को फिसलन और चोट का खतरा बना रहता है#

#नाली-सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का/ अभाव#

#ग्रामीण प्रमोद कुमार, जगपाल सिंह आदि के अनुसार गांव में पक्की नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है, जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे न केवल बदबू फैलती है बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है#

#ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में तत्काल नाली और सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। उनका कहना है कि जब तक जमीनी स्तर पर कार्य नहीं होगा, तब तक विकास के दावे खोखले ही साबित होंगे#

#अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्राम पंचायत कुल्लही की इस बदहाल तस्वीर पर कब तक संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को राहत कब मिलती है#

No comments