#हरदोई:- विद्यालय मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव#
#हरदोई:- विद्यालय मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव#
#हरदोई: विकास खंड बावन के कम्पोजिट विद्यालय कौढा में वार्षिकोत्सव को अतिथियों गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों के मध्य शिक्षकों और बच्चों ने धूमधाम से मनाया। बच्चों ने शैक्षिक और देश भक्ति के गीतों पर उपस्थित जन मानस का ह्दय जीत लिया। बच्चों ने अंधविश्वास पर एक सुंदर नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि को प्रधानाध्यापक आलोक पान्डेय और ब्लॉक एआरपी राजेन्द्र दीक्षित तथा कार्यक्रम संचालक ललित शुक्ला आदि ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया#
#इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए पारुल दीक्षित ने कहा कि हमारे बेसिक शिक्षा के बच्चों को अब मजबूर शैक्षिक आधार मिल रहा है। सरकार बच्चों के हित के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। एआरपी राजेन्द्र दीक्षित ने कहा कि बेसिक शिक्षा के बच्चे योग्य शिक्षको के मध्य शिक्षित हो रहे हैं, उनका भविष्य उज्ज्वल है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ललित शुक्ला ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और बच्चों की सराहना की। उपस्थित जन समुदाय ने बच्चों की खूब सराहना की#
#विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक पान्डेय ने अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर शचीन्द्र मिश्र, प्रतिभा , रजनीश, हरिहर सिंह, अभिषेक गुप्ता, सतेन्द्र श्रीवास्तव शोभित चित्रा, सारिका, नीतू आदि उपस्थित रहे#

No comments