#हरदोई:- श्रीराम लीला में विभीषण शरणागति का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक#
#हरदोई:- श्रीराम लीला में विभीषण शरणागति का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक#
#हरदोई: नुमाइश मैदान में चल रही श्री रामलीला में आज भगवान श्री रामचंद्र जी के चरित्र में वृंदावन से आए हुए सुन्दर कलाकारों द्वारा विभीषण शरणागति की लीला का मंचन किया गया, जिसमें रावण ने आज एक सभा लगाई और उसमें सभी से मत लिया कि अब हमको क्या करना चाहिए है#
#तभी विभीषण जी का आना हुआ और रावण ने उनसे भी मत लिया तब विभीषण ने रावण को सलाह दी कि महाराज आप अपने बैर को त्याग कर रामजी की शरण में चले जाओ, सीता जी को लौटा दो, जैसे ही रावण ने यह बात सुनी तो वह बहुत क्रोधित हुआ और विभीषण को लात मार कर निकाल दिया, तो विभीषण भी लंका को छोड़कर चले गये और राम जी की शरण में पहुंचे फिर राम जी ने उनको शरण दी। यह दृश्य देख सभी भक्त बड़े भाव विभोर हुए#
#श्री रामलीला मेला कमेटी के मुख्य आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित, अमलेन्द्र नाथ मिश्रा, संजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रेम शंकर द्विवेदी,अशोक शुक्ला, प्रदीप पाठक, मनोज शुक्ला, विनीत मिश्रा, त्रिलोकी नाथ, प्रमोद मिश्रा, मुनेन्द्र सिंह, समीर शुक्ला, कुलदीप तिवारी, अभय पाण्डेय सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित रहीं#

No comments