Breaking News

#हरदोई:- संडीला- सैकड़ो भक्तों की उपस्थिति में मां ज्वाला जी की ज्योति का हुआ आगमन#


#हरदोई:- संडीला- सैकड़ो भक्तों की उपस्थिति में मां ज्वाला जी की ज्योति का हुआ आगमन#

#हरदोई: संडीला- कोतवाली क्षेत्र के गंगऊजरहा गांव में मां भगवती ज्वाला देवी मंदिर स्थल पर अनवरत सप्तम महायज्ञ के समापन दिवस पर आज शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश से ज्वाला मां की ज्योति का आगमन हो गया। जिसे लेकर आंसू तिराहा से मंदिर तक सैकड़ो भक्तों की भीड़ का तांता लगा रहा। ज्योति दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर धाम पर श्रद्धालु जुटने लगे थे, पर दोपहर को जैसे ही ज्योति लेकर आए वाहन ने भक्तों की भीड़ के साथ गांव में प्रवेश किया सड़क पर आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों नागरिकों ने जय माता दी के जयकारे लगाते हुए ज्योति के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं गांव भ्रमण करते हुए पवित्र ज्योति परंपरा अनुसार मां भगवती ज्वाला देवी मंदिर पहुंची। जहां पर उसे विधि विधान पूर्वक विराजमान कराया गया। मौके पर मौजूद भक्त संदीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता जी की ज्योति को लाकर पूजा अर्चना पश्चात स्थापित किया गया है। कार्यक्रम की आयोजक मां ज्वाला जी स्वयं रही। उन्होंने कहा कि आज शुक्रवार की रात्रि में 20वां विशाल मां ज्वाला जी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात होती भोर देवी स्वरूप कन्या भोज एवं दिनांक 28 फरवरी को विशाल संत ब्राह्मण एवं नगर भंडारे का आयोजन प्रस्तावित है। इससे पूर्व 20 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा था जिसमें सुदूर जनपदों से आए तमाम कथा प्रेमियों ने श्रीमद् श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया। जिसमें मुख्य रूप से श्री श्री 1008 श्री महंत मूर्ति दास जी महाराज का महती योगदान रहा#

No comments