#हरदोई:- बघौली- डबल नहर का पुल और खतरनाक मोड़, एनएचएआई ने लगाया 100 की स्पीड का बोर्ड#
#हरदोई:- बघौली- डबल नहर का पुल और खतरनाक मोड़, एनएचएआई ने लगाया 100 की स्पीड का बोर्ड#
#हरदोई: राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाले NH-731 पर नेशनल हाईवे विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हाईवे पर लगाए गए शाइन बोर्ड वाहन चालकों को सुरक्षित चलाने के बजाय तेज रफ्तार के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। हाईवे पर कई स्थानों पर तीव्र मोड़ और नहरों के ऊपर बने पुल हैं, लेकिन इसके बावजूद वहां 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का शाइन बोर्ड लगाया गया है#
#बघौली थाना क्षेत्र में डबल नहर के पुल पर चढ़ने से पहले कारों के लिए 100 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा की स्पीड का बोर्ड लगाया गया है, जबकि इसी स्थान पर खतरनाक तीव्र मोड़ है और सड़क की हालत भी बेहतर नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां 60 किमी प्रति घंटा से अधिक की गति भी खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में यदि कोई वाहन चालक बोर्ड देखकर 100 की स्पीड से गुजरता है तो वाहन सीधे नहर में गिर सकता है#
#इतना ही नहीं, हाईवे पर कई शाइन बोर्ड गांवों के सामने लगाने के बजाय गांव गुजर जाने के करीब दो किलोमीटर बाद लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उदाहरण के तौर पर लखनऊ की ओर से आने वाले वाहन चालक जब काकोरी पार कर हरदोई की ओर निकल जाते हैं, तब भी नेशनल हाईवे के शाइन बोर्ड पर काकोरी 02 किलोमीटर आगे लिखा दिखाई देता है। इसी प्रकार से हरदोई जिले में कई गावों के बोर्ड गलत तरीके से लगाए गए हैं#
#स्थानीय नागरिकों ने गांवों के नाम और स्थान गलत दर्शाने वाले इन बोर्डों को लेकर आपत्ति जताई है और जल्द सुधार की मांग की है#
#बताया जा रहा है कि हाईवे पर ये शाइन बोर्ड लगाए हुए करीब 10 महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक नेशनल हाईवे के जिम्मेदार अधिकारियों ने इसमें कोई सुधार नहीं किया। द टेलीकास्ट की टीम ने इस लापरवाही को अपने कैमरे में कैद किया है, जिसे तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है#

No comments