#हरदोई:- पिहानी- नवोदय विद्यालय परीक्षा में सेठ शहजादे लाल निशुल्क कोचिंग सेंटर से 2 बच्चों का चयन#
#हरदोई:- पिहानी- नवोदय विद्यालय परीक्षा में सेठ शहजादे लाल निशुल्क कोचिंग सेंटर से 2 बच्चों का चयन#
#हरदोई: पिहानी- ब्लॉक के ग्राम मेंडापुरवा में सेठ शहजादे लाल निशुल्क कंपटीशन क्लासेज संचालित हो रही है जिसमें इस वर्ष 2 गरीब परिवार के बच्चों ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार और संस्थान का नाम रौशन किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम वेलहइया निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र अंशु वर्मा एवं वेलहइया निवासी धनीराम की पुत्री चांदनी गौतम ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दोनों ही बच्चे गरीब परिवार से आते है इनके पिता राजमिस्त्री एवं पेंटर है। यह जानकारी कोचिंग संचालक महेश सेठ ने दी साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य कंपटीशन की भी क्लासेज चल रही है जल्द ही वहां भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। बच्चों की सफलता पर सेंटर संचालक व शिक्षक राहुल गौतम ने खुशी जताई है#

No comments