Breaking News

#चित्रकूट:- कोतवाली कर्वी पुलिस की कार्रवाई: 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹7780 नगद बरामद, मास्टरमाइंड फरार#


#चित्रकूट:- कोतवाली कर्वी पुलिस की कार्रवाई: 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹7780 नगद बरामद, मास्टरमाइंड फरार# 

#चित्रकूट: जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कर्वी पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद धनराशि एवं ताश के पत्ते बरामद किए हैं#

#पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी दुर्ग विजय सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेश कुमार एवं उपनिरीक्षक अमरेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। सूचना के आधार पर छापेमारी कर 8 आरोपियों को ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया#

#पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से मालफड़ में ₹5160 नकद, 52 अदद ताश के पत्ते तथा जामा तलाशी में ₹2620 रुपये बरामद हुए। कुल मिलाकर ₹7780 रुपये की बरामदगी की गई है#

#गिरफ्तार आरोपियों में जुगुल किशोर निवासी कसहाई, रोहित निवासी गुलाबनगर, अब्दुल निवासी कसहाई, चेतराम निवासी कुजन पुरवा, अजमत अली निवासी कसहाई, भोला प्रसाद निवासी अनीपुर थाना राजापुर, सुरेन्द्र कुमार निवासी गुलाबनगर तथा पारसनाथ निवासी लालापुर थाना रैपुरा शामिल हैं#

#मास्टरमाइंड अब भी पकड़ से दूर, जांच की मांग#

#सूत्रों के अनुसार, इस जुआ संचालन के पीछे एक मुख्य सरगना (मास्टरमाइंड) के होने की चर्चा है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि यह अवैध गतिविधि लंबे समय से संचालित हो रही थी#

#हालांकि, पुलिस द्वारा इस संबंध में किसी मास्टरमाइंड या किसी प्रकार के संरक्षण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके#

#इस कार्रवाई में का0 राहुलपुरी, का0 राहुल देव, का0 मोहित कुमार एवं चालक आरक्षी नीतू द्विवेदी शामिल रहे#

#पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है#

No comments