Breaking News

#अमेरिका:- मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान के वॉरशिप को बनाया निशाना, 87 लोगों की मौत#


#अमेरिका:- मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान के वॉरशिप को बनाया निशाना, 87 लोगों की मौत#

#अमेरिका: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के एक युद्धपोत पर हमला कर दिया, जिसमें 87 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि यह हमला अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा किया गया और ईरानी जहाज उनका टारगेट था#

#बताया जा रहा है कि यह जहाज ईरान की माउज क्लास फ्रिगेट IRIS देना था। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने संसद में जानकारी देते हुए कहा कि जहाज पर करीब 180 लोग सवार थे#

#यह घटना श्रीलंका के दक्षिणी तट से लगभग 40 समुद्री मील दूर हुई, जहां हमला होने के बाद जहाज डूब गया। डूबने से पहले जहाज की ओर से मदद के लिए मैसेज भी भेजा गया था#

#इस घटना के बाद मिडिल ईस्ट में पहले से चल रहे तनाव के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस हमले को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और हालात पर दुनिया की नजर बनी हुई है#

No comments