Breaking News

#लखनऊ:- सीएम योगी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना/ बिहार से गिरफ्तार#


#लखनऊ:- सीएम योगी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना/ बिहार से गिरफ्तार#

#लखनऊ: गौमाता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम को बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है#

#पुलिस के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय थी और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया जा रहा है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी है#

No comments