Breaking News

#लखीमपुर:- खीरी- पेट्रोल पंपों की सुरक्षा को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज#


#लखीमपुर:- खीरी- पेट्रोल पंपों की सुरक्षा को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज#

#लखीमपुर: खीरी- जिले में पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खीरी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने आवाज बुलंद की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली सदर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की#

#व्यापारियों ने बताया कि हाल के दिनों में पेट्रोल पंपों पर आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे संचालकों और कर्मचारियों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की#

#संगठन का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से पेट्रोल पंपों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है#

No comments