Breaking News

#हरदोई:- टीईटी के विरोध में महासंघ की बैठक, शिक्षकों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ईमेल कर लिखे पोस्ट कार्ड#


#हरदोई:- टीईटी के विरोध में महासंघ की बैठक, शिक्षकों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ईमेल कर लिखे पोस्ट कार्ड#

#हरदोई: वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में गठित अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ब्लॉक इकाई हरियावां के तत्वावधान में आज उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियावां में बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष आशीष दीक्षित ने कहा कि महासंघ के द्वारा टीईटी की अनिवार्यता का विरोध स्कूल से लेकर के सदन तक चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने बताया कि महासंघ  में शामिल सभी संगठन टीईटी के मुद्दे को लेकर के एक मत है। इसके लिए शिक्षक हित में निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री कमल किशोर कोहली ने कहा कि सेवारत शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता को लागू करना सेवा शर्तों के विरुद्ध है। ब्लॉक संयोजक अटेवा अरुण कुमार पाल ने कहा कि महासंघ का गठन टीईटी के विरोध में किया गया#

#शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा। ब्लाक संयोजक टीएससीटी शिव कुमार पाल ने उक्त बैठक में टीईटी की अनिवार्यता का एक स्वर में विरोध करते हुए महासंघ के द्वारा चरणबद्ध घोषित आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आदि को संबोधित पोस्टकार्डों एवं ईमेल आदि को लिखकर के टीईटी की अनिवार्यता संबंधित आदेश को वापस कराए जाने का आवाहन किया। इस अवसर पर  शशिकांत पांडे, आशुतोष द्विवेदी, रजत सक्सेना, विनोद वर्मा, मुनेश्वर दयाल, मोहम्मद खालिद, ऋषि प्रताप, संतोष पाल, कृष्ण चंद्र राठौर, मनमोहन, श्याम त्रिवेदी, सीता वाजपेई, पंकज कुमारी, प्रीति कश्यप, प्रियंका हंस, प्रीति शुक्ला, प्रीति, प्रियंका सिंह, अनुपम वर्मा, जैनब खातून, मोहम्मद अनीस, अतुल कनौजिया, अनुराग अस्थाना, राम प्रकाश, प्रदीप पंकज, संदीप, अनुशील अवस्थी व धनंजय सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे#

No comments