Breaking News

#जम्मू:- कश्मीर- में ईरान के नाम पर करोड़ों का चंदा, एजेंसियां सतर्क#


#जम्मू:- कश्मीर- में ईरान के नाम पर करोड़ों का चंदा, एजेंसियां सतर्क#

#जम्मू: कश्मीर घाटी में ईरान के समर्थन के नाम पर लगभग 17.91 करोड़ रुपये का चंदा जुटाए जाने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस फंड में अधिकांश योगदान शिया समुदाय से आया है#

#खुफिया एजेंसियां इस बात को लेकर अलर्ट पर हैं कि कहीं इस धनराशि का दुरुपयोग न हो जाए। आशंका जताई जा रही है कि इस तरह के चंदे का इस्तेमाल कट्टरपंथी गतिविधियों या टेरर फंडिंग में किया जा सकता है। इसी को देखते हुए जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहन पड़ताल में जुट गई हैं#

#सूत्रों के मुताबिक, लोगों को सलाह दी गई है कि यदि वे किसी प्रकार की सहायता करना चाहते हैं, तो सीधे अधिकृत माध्यमों जैसे एंबेसी के जरिए ही दान करें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बिना सत्यापन के इस तरह के बड़े पैमाने पर जुटाए गए फंड राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं, इसलिए हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है#

No comments