Breaking News

#हरदोई:- डीएम अनुनय झा की अधिकारियों को दो टूक, जनता की समस्या में देरी हुई, तो खैर नहीं#


#हरदोई:- डीएम अनुनय झा की अधिकारियों को दो टूक, जनता की समस्या में देरी हुई, तो खैर नहीं#

#हरदोई: कलेक्ट्रेट में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब डीएम अनुनय झा ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों के पेंच कस दिए। कड़े तेवर दिखाते हुए डीएम ने साफ कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में अब 'खानापूर्ति' नहीं चलेगी। हर शिकायत का समाधान न केवल समय पर होना चाहिए, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी ऐसी हो कि फरियादी को दोबारा चक्कर न काटने पड़ें।आज की जनसुनवाई में अपनी पीड़ा लेकर कुल 71 लोग पहुंचे थे। डीएम अनुनय झा ने एक-एक कर सबकी बात सुनी और कई शिकायतों का तो मौके पर ही 'ऑन द स्पॉट' निपटारा कर दिया। डीएम का यह अंदाज देखकर फरियादियों के चेहरे खिल उठे, वहीं सुस्त कार्यशैली वाले बाबू और अधिकारी अपनी कुर्सियां संभालते नजर आए, सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव सहित कलेक्ट्रेट के आला अधिकारी मौजूद रहे। डीएम अनुनय झा ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि शिकायतों को लटकाने की आदत छोड़ दें, वरना जवाबदेही तय की जाएगी। प्रशासन के इस कड़े रुख से साफ है कि अब हरदोई की जनता की सुनवाई में लापरवाही महंगी पड़ेगी#

No comments