Breaking News

#हरदोई:- खूनी संघर्ष में कानून तार-तार, महिला मरणासन्न, नाक काटने की दरिंदगी से दहशत#


#हरदोई:- खूनी संघर्ष में कानून तार-तार, महिला मरणासन्न, नाक काटने की दरिंदगी से दहशत#

#हरदोई: के टड़ियावा थाना क्षेत्र के जयराजपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष बर्बरता की सारी हदें पार कर गया। मामूली विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया#

#जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गजराज ने एक दिन पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी बात से बौखलाए दबंग संजय, विनय, विजय और अनंतू ने आज गजराज को घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया#

#हालात तब और भयावह हो गए जब बीच-बचाव के लिए पहुंची गजराज की पत्नी अनीता को आरोपियों ने बेरहमी से पेट पर लात मारी, जिससे वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई। इतना ही नहीं, इंसानियत को शर्मसार करते हुए बचाने आए बाबूराम पर भी दरिंदगी दिखाई गई—हमलावरों ने उनकी नाक काट डाली। इस खौफनाक हमले में संदीप और शैलेन्द्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए#

#घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाकर मेडिकल कराया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इतनी बड़ी वारदात ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं#

No comments