#हरदोई:- महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर दिखाई सख़्ती/ महिलाओं एवं बालिकाओं का उत्पीड़न क्षम्य नहीं होगा/ एकता सिंह#
#हरदोई:- महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर दिखाई सख़्ती/ महिलाओं एवं बालिकाओं का उत्पीड़न क्षम्य नहीं होगा/ एकता सिंह#
#हरदोई: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज महिला आयोग द्वारा महिला जनसुवाई कार्यक्रम राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। महिला जनसुनवाई में सदस्य ने घरेलू हिंसा एवं अन्य तरह की पीड़ित महिलाओं के प्राप्त 12 शिकायती पत्रों का संज्ञान लेते हुए उपस्थित सीओ सिटी अंकित मिश्रा को निर्देश दिये कि संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित करें कि महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायती प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता से लें और दोषियों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाये#
#सदस्य ने कहा कि किसी भी विभाग या अन्य स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं पर उत्पीड़न क्षम्य नहीं होगा और महिला उत्पीड़न करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों को ससमय महिला आयोग प्रेषित करायें। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव, महिला थानाध्यक्ष निशा शुक्ला, महिला कल्याण विभाग से प्रियंका पाण्डेय, सतीश कुमार, रामू यादव, सुरभि सिह, प्रशांत दीक्षित व कीर्ति आदि उपस्थित रहे#

No comments