#अलीगढ़:- भारत विकास परिषद वैभव शाखा ने मनाया होली महोत्सव#
#अलीगढ़:- भारत विकास परिषद वैभव शाखा ने मनाया होली महोत्सव#
#अलीगढ़: भारत विकास परिषद वैभव शाखा द्वारा आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मथुरा रोड स्थित एक निजी पैलेस पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मेयर प्रशांत सिंघल एवं शहर विधायिका मुक्ता संजीव राजा द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर फूल अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथियों के रूप में राजेश पालीवाल क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव, प्रोफेसर अनिल वार्ष्णेय क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक, प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय,प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय वैभव एवं वित्त सचिव पी.आर शर्मा, प्रांतीय गतिविधि संयोजक सुशीला सिंह, नीलम शर्मा, प्रज्ञा निर्देश, प्रान्तीय सह सचिव डाॅ.नीलिमा जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन अग्रवाल द्वारा की गई एवं कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव अजय राठी धीरज द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष निखिल वार्ष्णेय,कार्यक्रम संयोजक डाॅ.विजयकांत वार्ष्णेय, पवन जिंदल, आशीष राजा,अमित पीतल एवं सुनील मित्तल द्वारा सभी आए अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत कर एवं गुलाल लगाकर उनको शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में दिल्ली के कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा वार्ष्णेय को श्री वार्ष्णेय काॅलेज सोसाइटी की वरि.उपाध्यक्ष चुने जाने पर भारत विकास परिषद वैभव शाखा द्वारा सम्मानित किया गया एवं शाखा में विशेष कार्य एवं सहयोग प्रदान करने के लिए अमित सर्राफ मार्गदर्शक, सी.ए. रामबाबू सिंह संयोजक पर्यावरण,सुनील मित्तल संगठन सचिव एवं मनिंदर शर्मा सदस्य को ‘‘उत्कर्ष सेवा रत्न’’ से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मोहिता मित्तल, सीमा वैभव,मनीषा नक्षत्र, प्रगति तायल, रूचि गुप्ता, शिवानी वार्ष्णेय, नीतू गुप्ता, स्वाति राजा, सोनल, मोहिनी, संध्या, राधिका और नेहा गोयल आदि महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में करन मित्तल,गोल्डी वर्मा, संदीप नक्षत्र, मनीष गुप्ता बिट्टू, अंकित एटी, रोहित पीतल, अभिषेक गुप्ता,रोहित वंशिका, सुमित गोटेवाल,गौरव गुप्ता एल्ड्रोप, शुभम सैन्चुरी, अतुल पावनी, कुलदीप शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे#

No comments