#प्रयागराज:- :हाईकोर्ट से बड़ी राहत: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य को अग्रिम जमानत#
#प्रयागराज:- :हाईकोर्ट से बड़ी राहत: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य को अग्रिम जमानत#
#प्रयागराज: इलाहाबाद- हाईकोर्ट- से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को यौन शोषण के मामले में राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। बताया जा रहा है कि माघ मेले के दौरान बटुक शिष्यों के यौन शोषण के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था#
#गिरफ्तारी से बचाव के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर 27 फरवरी को सुनवाई पूरी हो गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने अब अपना फैसला सुनाते हुए दोनों को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी#

No comments