Breaking News

#सीतापुर:- मौन धारण कर नैमिषारण्य पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग#


#सीतापुर:- मौन धारण कर नैमिषारण्य पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग#

#सीतापुर: नैमिषारण्य: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद नैमिषारण्य पहुंचने से पूर्व मौन व्रत का पालन कर रहे थे तो वहीं उनके सानिध्य में शिष्यों ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए नैमिषारण्य ऋषि मुनियों की ज्ञान और धर्म की भूमि बताते हुए कहा कि यहां व्यक्ति अपने कर्मों से पुण्य और पाप अर्जित करता है। उन्होंने नैमिषारण्य को पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र अरण्य की भूमि के रूप में जाना जाता है, जिसका उल्लेख कई ग्रंथों में भी मिलता है। उन्होंने गौरक्षा के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए  लखनऊ में होने वाली धर्मसभा में सम्मिलित होने का सभी से आवाहन किया। इससे पूर्व उन्होंने आदिशक्ति मां ललिता देवी के दर्शन पश्चात चक्रतीर्थ पर होने वाली आरती में भागीदारी निभाई#

No comments