#हरदोई:- बेनीगंज- राधा कृष्ण मंदिर परिसर में राम कथा: कथावाचक ने राजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति की कथा सुनाई, भक्तों की उमड़ी भीड़#
#हरदोई:- बेनीगंज- राधा कृष्ण मंदिर परिसर में राम कथा: कथावाचक ने राजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति की कथा सुनाई, भक्तों की उमड़ी भीड़#
#हरदोई: बेनीगंज- प्रताप नगर के झरोइया गांव स्थित राधा कृष्ण कुटी मंदिर परिसर में चल रही श्री राम कथा में यज्ञ आचार्य कथा वाचक पंडित नवीन महाराज ने रबिवार को श्री राम जन्म की कथा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ ने पुरोहित से परामर्श किया। पुरोहित की सलाह पर राजा दशरथ ने श्रृंगी ऋषि से यज्ञ करवाया। यज्ञ के दौरान अग्नि देवता प्रकट हुए। उन्होंने राजा दशरथ को एक पात्र में खीर दी। अग्नि देवता ने राजा से कहा कि वह इस खीर को अपनी रानियों में बांट दें। राजा दशरथ ने यह खीर अपनी तीनों रानियों - कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को दी। इसके फलस्वरूप उन्हें चार पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई - श्री राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न। वहीं कार्यक्रम आयोजक मुख्य यजमान अमित शुक्ला उर्फ गुड्डू ने बताया कि तृतीय श्री सत् चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास क्षेत्र के भक्तों में खुशी की लहर है#

No comments