Breaking News

#हरदोई:- लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर, पुलिस को दी तहरीर#


#हरदोई:- लाखों के जेवरात और नकदी ले गए चोर, पुलिस को दी तहरीर#

#हरदोई: जनपद के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महड़ोरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महड़ोरा गांव निवासी संजय पुत्र प्रहलाद यादव के घर में देर रात करीब 02 बजे चोर घुस आए। चोरों ने सुनियोजित तरीके से बक्सों में लगे 06 ताले कटर से काटकर कीमती सामान निकाल लिया। और पास में गेहूँ के खेत में अन्य सामान सहित बक्सों को छोड़कर चले गए। वहीं सुबह संजय की मां कलावती देवी की नींद खुली तो माजरा देख तुरंत शोर मचाया, जिससे परिवार के अन्य सदस्यों ने चोरों की खोज शुरू की तब तक देर हो चुकी थी। पीड़ित परिवार के मुताबिक 10 मार्च को संजय की शादी थी जिससे उसके घर में जेवर भी उपलब्ध था। चोर लगभग 18 हजार रुपये की नकदी के साथ सोने के जेवरात एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाला, कान की टप, चाँदी की चैन, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक नकबेहसर 18 पत्ती चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने प्रताप नगर पुलिस चौकी में तहरीर दी। चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने पीड़ित को बताया कि अज्ञात चोरों का पता लगाया जाएगा। तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीँ ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है#

No comments