#उन्नाव:- युवा कल्याण विभाग की मंडलीय खेल प्रतियोगिता में उन्नाव का शानदार प्रदर्शन#
#उन्नाव:- युवा कल्याण विभाग की मंडलीय खेल प्रतियोगिता में उन्नाव का शानदार प्रदर्शन#
#खुशी, वृतिका, कृष्णा सहित कई खिलाड़ियों ने जीते पदक#
#उन्नाव: युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता (जोन–लखनऊ) का आयोजन मऊ स्टेडियम, मोहनलालगंज में 11 से 13 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन 11 जनपदों से करीब 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, जूडो और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जोनल प्रतियोगिता में 14 लोकसभाओं के खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ, लखीमपुर, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, मिश्रिख, सीतापुर, धौरहरा, बाराबंकी और आंबेडकर नगर के खिलाड़ी मौजूद रहे#
#उन्नाव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन#
#प्रतियोगिता में उन्नाव के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। औरास ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा की छात्राओं खुशी और उपासना ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया। सब जूनियर लंबी कूद में उन्नाव की खुशी और जूनियर वर्ग में कृष्णा को रजत पदक प्राप्त हुआ। वहीं जूनियर लंबी कूद में उपासना ने तथा सीनियर लंबी कूद में वृतिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर गर्ल्स 800 मीटर दौड़ में उन्नाव की खुशी ने कांस्य पदक जीता, जबकि सब जूनियर 800 मीटर में अदिति ने रजत पदक प्राप्त किया। हाई जंप जूनियर गर्ल्स में उन्नाव की जैनिश तथा सीनियर बॉयज हाई जंप में साहिल ने रजत पदक हासिल किया। वहीं 200 मीटर सीनियर दौड़ में दीपक और वृतिका ने भी रजत पदक जीतकर उन्नाव का गौरव बढ़ाया। टीम स्पर्धाओं में भी उन्नाव का प्रदर्शन शानदार रहा। सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में उन्नाव की टीम विजेता रही, जबकि जूनियर कबड्डी में उन्नाव उपविजेता बना#
#खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, विद्या सागर मिश्र और ब्रजेश सागर मैदान में मौजूद रहे। वहीं क्षेत्राधिकारी स्तर से आदर्श और विकास रावत भी उपस्थित रहे। संध्या शुक्ला, शिवा तिवारी और पीएसपीएसए जिलाध्यक्ष संजीव संखवार ने उन्नाव के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्नाव युवा कल्याण विभाग के डीओ ने विजेताओं को मेडल और पुरस्कार प्रदान किए। रामपुर गढ़ौवा के प्रतिभागी बच्चों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान रनिंग ट्रैक और लंबी कूद पिट की स्थिति बेहतर होती तो खिलाड़ियों को और सुविधा मिलती। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर और अधिक ध्यान दिया जाएगा#

No comments