#हरदोई:- में पेट्रोल- डीजल की किल्लत से लोग परेशान, एचके फ्यूल पंप पर नहीं मिल रहा ईंधन#
#हरदोई:- में पेट्रोल- डीजल की किल्लत से लोग परेशान, एचके फ्यूल पंप पर नहीं मिल रहा ईंधन#
#हरदोई: एक ओर जहां जिला प्रशासन लगातार पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों को दूर करने में जुटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर जिले के कई पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को ईंधन नहीं मिल पा रहा है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है#
#बताया जा रहा है कि शहर के नघेटा रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एचके फ्यूल पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिल पा रहा है। ईंधन न मिलने के कारण वहां पहुंचे लोग निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं#
#हैरानी की बात यह है कि पेट्रोल पंप पर कहीं भी ऐसी कोई सूचना चस्पा नहीं की गई है, जिसमें पेट्रोल या डीजल खत्म होने की जानकारी दी गई हो। इसके अलावा सभी पंप में मीटर रीडिंग डिस्प्ले भी चालू है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। हालांकि पंप कर्मी ने द टेलीकास्ट को बताया कि कल रविवार होने के कारण टैंकर नहीं आया जिससे आज तेल उपलब्ध नहीं है। सूचना के अभाव में वाहन चालक बार-बार पंप पर पहुंच रहे हैं और ईंधन न मिलने पर परेशान हो रहे हैं#
#स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पंप संचालक पहले से सूचना लगा दें तो लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल प्रशासन अफवाहों से बचने की अपील कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई स्थानों पर ईंधन न मिलने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है#

No comments