#हरदोई:- समग्र शिक्षा अभियान कार्यशाला में विधायक ने दी सख्त चेतावनी, लापरवाही बर्दाश्त नही#
#हरदोई:- समग्र शिक्षा अभियान कार्यशाला में विधायक ने दी सख्त चेतावनी, लापरवाही बर्दाश्त नही#
#हरदोई: जनपद के विकास खंड कोथावां स्थित ब्लॉक सभागार में “समग्र शिक्षा अभियान” के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया#
#कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण और बच्चों के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संबोधित करते हुए रामपाल वर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों से समन्वय बनाकर शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया#
#विधायक ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अक्सर शिकायत मिलती है कि कुछ शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंचते या बिना सूचना अनुपस्थित रहते हैं, जबकि उन्हें विभागीय अवकाश की सुविधा प्राप्त होती है, ऐसी स्थिति से बचना चाहिए#
#इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओं ने जिम्मेदारी और सहभागिता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने-अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और जनसहभागिता को बढ़ावा देना रहा। बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे#
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

No comments