Breaking News

#हरदोई:- आईजी का दौरा: थानों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश#


#हरदोई:- आईजी का दौरा: थानों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश#

#हरदोई: पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस. ने शुक्रवार को जनपद हरदोई का दौरा कर थाना कोतवाली शहर एवं टडियावां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली, कार्यालय व्यवस्था और चल रहे अभियानों की गहन समीक्षा की#

#निरीक्षण के दौरान आईजी ने अभिलेखों की स्थिति, फरियादियों की सुनवाई व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंध और पुलिस कर्मियों की कार्यशैली का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए#

#इसके साथ ही आईजी ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे तथा चल रहे अभियानों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आम जनता का विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए#

No comments