Breaking News

#हरदोई:- परिवहन मंत्री- स्वयम देखिए- राज्य सड़क परिवहन निगम डिपो के बस चालक किस तरह की करते हैं मनमानी व गुंडागर्दी#


#हरदोई:- परिवहन मंत्री- स्वयम देखिए- राज्य सड़क परिवहन निगम डिपो के बस चालक किस तरह की करते हैं मनमानी व गुंडागर्दी# 

#शराब पीकर बस चलाना,  मनमानी जगह पर सवारी उतारना, पीछे से आ रही निजी वाहनों को साइड देने में आनाकानी करना व हरदोई रोडवेज बस स्टॉप के सामने आधी सड़क पर बस खड़ी कर  सवारियां  उतारना उनकी आदत में हो चुका है शुमार, जिसके चलते  आए दिन कोई न कोई दुर्घटना घटित होती रहती है#

#हरदोई: sandee रोड पर परिहाम निगम के चालक द्वारा निजी वाहन को साइड न देने के चलते कल ही हो चुका था बवाल व मारपीट#

#2 मार्च दिन सोमवार शाम को भी हरदोई डिपो की बस संख्या UP 30 AT/ 1725   लखनऊ से हरदोई आई और बस चालक ने  बस को तेजी से ले जाते हुए किसी तरह हरदोई रोडवेज बस स्टेशन के बाहर आधी सड़क पर ले जाकर खड़ा कर दिया#

#नुमाइश चौराहे से नगर पालिका की ओर जाने वाली सड़क पर वैसे भी काफी ट्रैफिक रहता है#

#आधी सड़क पर खड़ी बस से सवारिया उतर रही थी। विपरीत साइड से आने वाले वाहनों की जद में आने से कई लोग बाल बाल बचे और कोई बड़ी दुर्घटना टल गई#

#जब चालक से बस यात्रियों ने विरोध जताया तो बस चालक यात्रियों से ही उलझ पड़ा#

#हरदोई: रोडवेज बस स्टॉप के सहायक प्रबंधक ने रोडवेज स्टेशन को मिनी बाजार सा रूप दे दिया है ठेले खोमचे वालों से की जाती है अवैध वसूली, बस स्टेशन पर व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। पूरे  रोडवेज बस स्टेशन पर ही अव्यवस्था व अराजकता  सी व्याप्त रहती है#

No comments