#हरदोई:- मंत्रोंच्चारण के साथ नर्मदेश्वर महादेव की प्रतिमा हुई स्थापित#
#हरदोई:- मंत्रोंच्चारण के साथ नर्मदेश्वर महादेव की प्रतिमा हुई स्थापित#
#हरदोई: प्रताप नगर के झरोइया गांव स्थित राधा कृष्ण कुटी मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन बुधवार को भगवान ओमकार नर्मदेश्वर महादेव महाराज की प्रतिमा मंत्रोंच्चारण के साथ स्थापित की गई। कथा वाचक पंडित नवीन महाराज धर्माचार्य बृजेश मिश्रा ने सुदामा चरित्र कथा का व्याख्यान किया। मार्मिक प्रसंग सुन भक्त भाव विभोर हो उठे और भगवान के सुंदर भजनों का रसपान करते नजर आए। कथा प्रांगण में भक्तों की तालियों से पंडाल राममय हो गया। कार्यक्रम आयोजक मुख्य यजमान अमित शुक्ला उर्फ गुड्डू ने बताया कि तृतीय श्री सत् चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। आज कथा समाप्ति दिवस के उपलक्ष में ओमकार नर्मदेश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो हम सबके लिए गौरव की बात है। सभी भक्त भगवान की पूजन अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं। इस मौके पर आसपास से आए सैकड़ों भक्त मौजूद रहे#

No comments