#हरदोई:- टीम बब्बन में आठों विधानसभाओं को मिलेगा बराबर का मान, भाजपा की नई जिला टीम में दिखेगी ऊर्जावान युवाओं और अनुभवी नेताओं की झलक#
#हरदोई: भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की नई जिला कार्यकारिणी को लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तैयार होने वाली यह टीम अत्यंत संतुलित और सर्वव्यापी होने वाली है। पार्टी नेतृत्व का मुख्य जोर इस बात पर है कि नई टीम में जिले की सभी आठों विधानसभाओं और सभी क्षेत्रों का स्पष्ट प्रतिनिधित्व दिखाई दे।
हर विधानसभा का होगा सशक्त प्रतिनिधित्व
हरदोई जिले की भौगोलिक विशालता को देखते हुए, सवायजपुर से लेकर संडीला और शाहाबाद से लेकर बिलग्राम-मल्लावां तक, हर क्षेत्र के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को टीम में जगह दी जाएगी। पार्टी की रणनीति है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से ऐसे चेहरों को आगे लाया जाए जिनकी जनता के बीच सीधी पकड़ हो।
जातीय समीकरणों पर खासा ध्यान देकर हरदोई के राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए भाजपा इस बार 'सोशल इंजीनियरिंग' का सहारा ले रही है। टीम बब्बन का OBC और दलित वर्ग पर फोकस रहेगा ताकि जिले की बड़ी आबादी को देखते हुए पिछड़ों और अनुसूचित वर्ग के समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। सामान्य वर्ग का समन्वय कर सवर्ण मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए अनुभवी ब्राह्मण और क्षत्रिय चेहरों को भी पदोन्नत करने की तैयारी है। टीम बब्बन में महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की गई है। महिला मोर्चा के अलावा मुख्य कार्यकारिणी में भी महिलाओं को उपाध्यक्ष और मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बिठाने की योजना है। संगठन का मानना है कि 'नारी शक्ति' के बिना संगठन का विस्तार संभव नहीं है#
#टीम बब्बन की यह होगी खास बातें#
#टीम में क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच पदों का समान वितरण होगा तो वहीं अनुभव और युवा जोश को साधने के लिए अनुभवी पुराने दिग्गजों के साथ-साथ सोशल मीडिया और तकनीक में माहिर युवाओं को भी स्थान मिलेगा, टीम बब्बन का उद्देश्य मिशन 2027 के लिए बूथ स्तर तक 'अभेद्य किला' तैयार करना होगा ताकि एक बार फिर योगी सरकार को आसानी से बनाया जा सके#

No comments