#हरदोई:- पिहानी- माहौल बिगाड़ने के लिए शुभ मुहूर्त से पहले ही कर दिया होलिका दहन, ग्रामीणों में आक्रोश#
#हरदोई:- पिहानी- माहौल बिगाड़ने के लिए शुभ मुहूर्त से पहले ही कर दिया होलिका दहन, ग्रामीणों में आक्रोश#
#सिमौर गांव में होली दहन पर विवाद, हरदोई-शाहबाद मार्ग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन#
#हरदोई: पिहानी- कोतवाली के ग्राम पंचायत सिमौर में आरोपी प्रमोद ने गांव का माहौल बिगाड़ने की नियत से होलिका में आग लगा दी। इससे गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने ऐसे अराजकतत्व प्रमोद ट्रेलर खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हरदोई शाहाबाद मार्ग पर प्रदर्शन किया#
#ग्रामीणों ने बताया कि शुभ मुहूर्त से पहले ही होलिका दहन कर दिया इधर, माहौल बिगड़ते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों का समझाकर शांत कर कार्रवाई कर रही है। दूसरी तरफ प्रमोद टेलर का आरोप है कि खेत से हमारी गन्ना की पाती होलिका में डाल दी थी#
#सिमौर गाव के ग्रामीण होली के लिए तैयारियों में जुटे थे इधर, माहौल बिगाड़ने वाले अराजकतत्व भी सक्रिय हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक होली स्थल पर तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं। मंगलवार की सुबह अचानक गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि होली के रंग में खलल डालने की नियत से सुबह सुबह प्रमोद ट्रेलर ने होलिका में आग लगा दी। प्रशासन को प्रमोद टेलर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि गांव का सौहार्दपूर्ण वातावरण खराब न हो सके#
#देखते ही देखते होलिका स्थल पर लकड़ियां जलने लगी। इधर, पुलिस भी मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया#
#सीओ अजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है#

No comments