Breaking News

#हरदोई:- आरआरसी सेंटर के निर्माण में खुली भ्रष्टाचार की पोल, घटिया सामग्री से हुआ निर्माण उजागर#


#हरदोई:- आरआरसी सेंटर के निर्माण में खुली भ्रष्टाचार की पोल, घटिया सामग्री से हुआ निर्माण उजागर#

#हरदोई: सरकार अगर 'डाल-डाल' है तो भ्रष्टाचार करने वाले 'पात-पात' चल रहे हैं। विकास खण्ड-कछौना में कई ग्राम-पंचायतों में बने आरआरसी सेंटर्स (रिसोर्स रिकवरी सेंटर/कूड़ा निस्तारण केंद्र) के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। जिम्मेदार अधिकारियों, सचिवों/अभियंताओं व ठेकेदारों की खाऊ-कमाऊ नीति/गठजोड़ एवं गुणवत्ताविहीन सामग्री व निर्माण में जमकर हुई धांधली के चलते चंद महीनों बाद ही आरआरसी सेंटर्स अब बदहाल स्थिति में पहुंचने लगे हैं। लाखों के बजट से तैयार कूड़ाघरों के निर्माण में इस कदर भ्रष्टाचार हुआ है कि ये केंद्र योगी सरकार की 'भ्रष्टाचार-मुक्त' व 'जीरो टॉलरेंस नीति' को जमकर मुंह चिढ़ा रहे हैं#

#ताजा मामला कछौना ब्लॉक की ग्राम-पंचायत बाण से जुड़ा है जहां लाखों के बजट से बने आरआरसी सेंटर को मानकों के अनुरूप दिखाकर सरकारी पैसों का जमकर बंदरबांट किया गया जबकि भवन के अधिकांश हिस्सों में कई जगह दरारें पड़ चुकी हैं और फर्श उखड़ने लगा है। ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री से बनाए गए इस सेंटर के निर्माण के समय ही इसकी शिकायत हुई थी लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अनदेखी करते हुए मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरआरसी सेंटर का उद्देश्य जहां गांव में कूड़े का निस्तारण करना था वहीं गांव के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जब गांव में सेंटर बना तो ग्रामीणों को गांव में फैले कूड़े से छुटकारे की उम्मीद जगी थी लेकिन सिर्फ कागजों पर चालू आरआरसी सेंटर आज भी महज़ शो-पीस बनकर खड़ा है#

#भवन की जर्जर/ बदहाल स्थिति और संबंधित ग्राम सचिव की खाऊ-कमाऊ नीति ने सेंटर के निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस मामले के संबंध में जिले की सीडीओ व प्रभारी डीपीआरओ को भी अवगत करा दिया गया है। वहीं इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कछौना महेश चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वो स्वयं ही मौके पर जाकर निरीक्षण/ जांच करेंगे और संबंधित अधिकारी/ ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी#

No comments