#हरदोई:- महिला सशक्तिकरण का संदेश: सुभाष शैक्षिक समूह में प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान#
#हरदोई:- महिला सशक्तिकरण का संदेश: सुभाष शैक्षिक समूह में प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान#
#हरदोई: की अग्रणी शिक्षण संस्था सुभाष शैक्षिक समूह के अध्यक्ष एवं एमएलसी इं.अवनीश कुमार सिंह की प्रेरणा से कहली, गौसगंज स्थित शिक्षण संस्थान सुभाष चन्द्र बोस पी.जी. कॉलेज तथा पाठशाला द ग्लोबल स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता” विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया#
#कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजराज के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक इंजी. अविनाश पाल, सह निदेशक डॉ. डी.एन. सक्सेना, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजराज तथा पाठशाला द ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. गार्गी श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने कविताओं, भाषणों एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सम्मान और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किया#
#विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करना था#

No comments