#हरदोई:- प्रशिक्षण सत्र का भाजपा नेता पीके वर्मा ने किया शुभारम्भ#
#हरदोई:- प्रशिक्षण सत्र का भाजपा नेता पीके वर्मा ने किया शुभारम्भ#
##हरदोई: पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत मझिया व पिहानी पब्लिक स्कूल हरदोई मे मण्डल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ मुख्य वक्ता सदस्य राष्ट्रीय परिषद व क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र अनु मोर्चा पीके वर्मा व् उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि समर्पित कर किया गया#
#इस अवसर पर सत्र के विषय भारतीय जनता पार्टी के इतिहास विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए, मुख्य वक्ता पीके वर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण वर्ग मे प्रमुख रुप से मण्डल अध्यक्ष अमित त्रिवेदी, सत्र अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, अभियान संयोजक रामबक्स राठौर, वर्ग प्रभारी नागेन्द्र सिंह राठौड़, सह संयोजन राहुल मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, सत्र अध्यक्ष पीयूष शुक्ला, महामन्त्री दिनेश पाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, अनुराग द्विवेदी, प्रभाकर मिश्रा, स्वस्तिक प्रताप सिंह व रामबाबू शुक्ला सहित मण्डल तथा शक्ति केंद्र पदाधिकारी एवं सक्रिय भाजपा सदस्य उपस्थित रहे#

No comments