Breaking News

#उन्नाव:- हादसा मार्केटिंग कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त#


#उन्नाव:- हादसा मार्केटिंग कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त#

#उन्नाव: आगरा- लखनऊ- एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस में एक मार्केटिंग कंपनी के कुल 52 लोग सवार थे, जो दिल्ली में मीटिंग अटेंड कर लखनऊ वापस लौट रहे थे। हादसे में करीब 40 यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई#

#घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को बांगरमऊ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है#

No comments