Breaking News

#हरदोई:- माधौगंज- विद्युत विभाग की अनदेखी! मटियामऊ में 04 दिनों से अंधेरा#


#हरदोई:- माधौगंज- विद्युत विभाग की अनदेखी! मटियामऊ में 04 दिनों से अंधेरा#

#हरदोई: माधौगंज- ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा मटियामऊ के कुल्ली रोड पर विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहाँ लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से फुका पड़ा है, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि इस भीषण गर्मी में "विद्युत विभाग मस्त और जनता त्रस्त" है#

#शिकायत के बाद भी विभाग मौन/ क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल पावर हाउस मल्लावां में संबंधित अधिकारियों और लाइनमैन को दे दी गई थी। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से इसे बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभागीय सुस्ती के कारण लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है#

#गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें- लगातार बढ़ते तापमान के कारण घरों में रहना दूभर हो गया है। सबसे बुरा हाल छोटे बच्चों और बुजुर्गों का है, जो इस उमस भरी गर्मी में तड़पने को मजबूर हैं। बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे दैनिक कार्यों में भारी समस्या आ रही है। कुल्ली रोड के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएं#

No comments