Breaking News

#लखनऊ:- यूपी में 12,135 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण निरस्त, गलत ब्यौरे पर बड़ी कार्रवाई#


#लखनऊ:- यूपी में 12,135 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण निरस्त, गलत ब्यौरे पर बड़ी कार्रवाई#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने गलत विवरण पाए जाने पर 12,135 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कुल करीब 1.26 लाख वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे रजिस्ट्रेशन पाए गए, जिनमें गलत या अपूर्ण जानकारी दर्ज थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई#

#जिलेवार आंकड़ों में सबसे अधिक पंजीकरण लखनऊ से 1114 निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा बिजनौर में 1003, सहारनपुर में 990 और बाराबंकी में 577 पंजीकरण खारिज किए गए हैं। वहीं अमरोहा में 86, बागपत में 60 और बरेली में 17 मामलों में कार्रवाई हुई है#

#बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार के UMEED Portal पर सही विवरण के साथ पुनः पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए 6 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सही जानकारी के साथ पंजीकरण नहीं कराने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी#

No comments