Breaking News

#लखनऊ:- भीषण आंधी-बारिश का कहर: यूपी में 18 लोगों की मौत, कई जिलों में भारी नुकसान#


#लखनऊ:- भीषण आंधी-बारिश का कहर: यूपी में 18 लोगों की मौत, कई जिलों में भारी नुकसान#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बीच बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-बारिश ने कई जिलों में तबाही मचा दी। तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अलग-अलग घटनाओं में कुल 18 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक असर अवध क्षेत्र में देखने को मिला, जहां अकेले 13 लोगों की जान चली गई। कई स्थानों पर दीवारें गिरने, पेड़ उखड़ने और कच्चे-पक्के मकानों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं#

#आंधी- तूफान के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही और आवागमन भी प्रभावित हुआ। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं, जबकि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने का प्रयास किया जा रहा है#

No comments