#हरदोई:- महात्मा ज्योतिबा फुले का 200वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया#
#हरदोई:- महात्मा ज्योतिबा फुले का 200वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया#
#हरदोई: डॉ.अम्बेडकर विद्यालय हर्षनगर हरदोई में आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा महात्मा ज्योतिबा राव गोविन्द राव फुले का 200वां जन्मदिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति की अध्यक्ष जावित्री देवी ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की। इसके बाद उपस्थित सभी धम्म बंधुओं ने महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष जावित्री देवी ने कहा कि महात्मा फुले महान भारतीय समाज सुधारक, विचारक, लेखक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे, जिन्होंने महिलाओं, दलितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया#
#युवा एवं बाल विकास समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अरुणेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि फुले जी समाज के सभी वर्गों के लिए शिक्षा के समर्थक थे और जाति आधारित भेदभाव के कट्टर विरोधी रहे।
समिति के महामंत्री शिव शंकर ने कहा कि महात्मा फुले ने पुणे (महाराष्ट्र) में बालिकाओं के लिए भारत की पहली पाठशाला खोली थी और अपना संपूर्ण जीवन महिलाओं की शिक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने में समर्पित किया#
#इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिंह गौतम, हरीश्याम गौतम, रूपारानी गौतम, मनोज कुमार, अर्चना भास्कर, मनमोहन सिंह, मुंशी लाल राही, कुलदीप कुशवाहा, रजनीश कुमार गौतम, जे.पी. सुमन, इंजी. मुकेश कुमार, कमलेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के महामंत्री शिव शंकर ने किया#

No comments