#हरदोई:- उत्तर प्रदेश- के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से प्रदेशव्यापी 'स्कूल चलो अभियान 2026' का शुभारंभ किया#
#हरदोई:- उत्तर प्रदेश- के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से प्रदेशव्यापी 'स्कूल चलो अभियान 2026' का शुभारंभ किया#
#हरदोई: इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्य पुस्तकें व निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी क्रम मे बेसिक शिक्षा विभाग हरदोई द्वारा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत गुणवत्ता परक शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज मे शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रसखान प्रेक्षागृह हरदोई मे एक जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन के उपरांत होनहार छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर, मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती ने शैक्षणिक क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले गुरुजन एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर, विद्यार्थियों को नवीन शिक्षण सत्र का पाठ्यक्रम व् उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर, समाज मे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती है। हम सभी का दायित्व है कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ें और उसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक रमेन्द्र कुमार सिंह व् जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजित सिंह सहित शिक्षा परिवार हरदोई व् होनहार विद्यार्थी उपस्थित रहे#







No comments