#हरदोई:- गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में शत-प्रतिशत रिज़ल्ट#
#हरदोई:- गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में शत-प्रतिशत रिज़ल्ट#
#हरदोई: ब्लॉक व कस्बा टड़ियावां के लिलवल रोड स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी या उससे अधिक अंकों के साथ सफलता हासिल की। कक्षा 10 में विशाल गुप्ता (पुत्र विमल किशोर) ने 600 में से 541 अंक 90.16% प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनामिका पाल (पुत्री राजेश कुमार) ने 539 अंक (89.83%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सोमिका तिवारी (पुत्री संतोष कुमार तिवारी) ने 535 अंक (89.16%) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने भी 70% एवं 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।विद्यालय के संस्थापक अनिल कुमार गौतम, ग्राम नरायनपुर ग्रंट की प्रधान नीतू गौतम तथा प्रधानाचार्य रजनीश श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की#

No comments