#हरदोई:- विद्यार्थी परिषद नें शिक्षा माफियाओ के खिलाफ खोला मोर्चा#
#हरदोई:- विद्यार्थी परिषद नें शिक्षा माफियाओ के खिलाफ खोला मोर्चा#
#हरदोई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदोई जिले के कार्यकर्ताओ द्वारा विगत दिनों पूर्व वायरल वीडियो का सज्ञान लेते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा न्यू सनवीम स्कूल मे विरोध प्रदर्शन किया गया व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया जिसमे मुख्य रूप से अभाविप अवध प्रान्त के प्रान्त मंत्री अर्पण कुशवाहा व प्रान्त सहमंत्री शिवम मिश्रा उपस्थित रहे विद्यार्थी परिषद के प्रान्त मंत्री द्वारा सभी शिक्षा माफियाओ को चेतावनी देते हुए कहा गया की छात्रों का ज़ब ज़ब शोषण किया जायेगा तो विद्यार्थी परिषद ऐसे लोगो को सबक सिखाने का काम करेंगी वही प्रान्त सह मंत्री शिवम मिश्रा द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया की ज़ब ज़ब छात्रों का हनन होगा और उनके व उनके परिवार के साथ दुर्व्यहार किया जायेगा तब तब विद्यार्थी परिषद उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ा होगा वही विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक पुनीत सिंह भोलू ने कहा विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों के लिए लगातार कार्यरत हैं छात्रों के साथ हो रहे उत्पीड़न और शिक्षा के नाम पर व्यावसायी करण बंद हो शिक्षा के नाम पर व्यापार करते हैं उनको विद्यार्थी परिषद विल्कुल भी पनपने नहीं देगा उन्होंने साफ किया की विद्यार्थी परिषद की लड़ाई जारी रहेगी और विद्यार्थी परिषद ऐसे शिक्षा माफियाओ को वक्सेगा नहीं इस प्रदर्शन मे प्रांत कार्यसमिति सदस्य प्रांशु बाजपेयी विभाग छात्रा प्रमुख कीर्ति पाल,नम्रता, रिया, अभिषेक, विनोद रामजी, प्रियांशू सिंह, दिव्यांश चौहान नगर मंत्री वरुण मिश्रा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments