Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां- यूपी के विकास की नई लाइफलाइन', गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी#


#हरदोई:- मल्लावां- यूपी के विकास की नई लाइफलाइन', गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी#

#गंगा एक्स्प्रेसवे न केवल पूर्व और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरियों को कम कर रहा है बल्कि उत्तर प्रदेश के इन दो लंबे छोर की यात्रा के बीच लगने वाले समय को भी कम कर रहा है. मेरठ से प्रयागराज की तकरीबन 594 किलोमीटर लंबी ये दूरी अब केवल अब केवल 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी, ऐसा सरकार का दावा है#

#पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज की 594 किमी की दूरी को कम समय में पूरी करेगा#

#पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन#

#इसके बाद पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, यह उत्तर प्रदेश की एक नई लाइफलाइन है. उन्होंने इस मौके पर बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि 'आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही है उनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है#

 #गंगा एक्सप्रेस वे नाम रखना सुखद- पीएम मोदी#

#पीएम मोदी ने कहा कि, मां गंगा के नाम पर एक्सप्रेस वे का नाम रखना सुखद अनुभूति है. उन्होंने उद्घाटन करते हुए कहा कि, 'मैं भगवान नरसिंह की इस भूमि को प्रणाम करता हूं. यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मां गंगा कृपा बहाती हुई निकलती हैं, इसलिए यह पूरा क्षेत्र अहम है. मैं मानता हूं कि यूपी को एक्सप्रेस-वे का यह वरदान भी मां गंगा का ही आशीर्वाद है#

#यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन- पीएम मोदी#

#उन्होंने कहा कि, 'अब कुछ ही घंटों में आप प्रयागराज के संगम पहुंच सकते हैं और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके वापस आ सकते हैं. जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी और देश की जीवनरेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा#

#मुझे चार-पांच दिनों से गंगा मां के दर्शन का मिल रहा है सौभाग्य- पीएम मोदी#

#यह भी एक अद्भुत संयोग है कि पिछले 4-5 दिनों में मैं मां गंगा के सानिध्य में रहा हूं. बंगाल में था तो वहां मां गंगा के दर्शन किए, कल काशी में था और आज बाबा विश्वनाथ के साथ मां गंगा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला#

#पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में बंगाल में जारी अंतिम चरण के चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, 'आज लोकतंत्र के उत्सव का भी अहम दिन है. बंगाल में इस समय वोटिंग हो रही है. खबरें आ रही हैं, जिनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है. पहले चरण की तरह ही जनता वोट देने के लिए निकल रही है#

#बंगाल में लोग भयमुक्त हो कर कर रहे हैं वोट- पीएम मोदी#

#बंगाल में लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं. यह देश के संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है. मैं बंगाल की महान जनता का आभार जताता हूं. वोटिंग खत्म होने में अभी कई घंटे बाकी हैं. कुछ समय पहले बिहार में चुनाव हुए थे, तो भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की थी और इतिहास रच दिया था. कल ही गुजरात में महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत और तहसील पंचायतों के नतीजे आए हैं#

No comments