#हरदोई:- पाली- पंथवारी देवी मंदिर पर एंटी रोमियो टीम की चेकिंग अभियान#
#हरदोई:- पाली- पंथवारी देवी मंदिर पर एंटी रोमियो टीम की चेकिंग अभियान#
#हरदोई: पाली- थाना क्षेत्र में स्थित पंथवारी देवी मंदिर परिसर में आज एंटी रोमियो टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया। टीम ने युवाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की।चेकिंग अभियान में महिला कांस्टेबल प्रियंका उपाध्याय, महिला कांस्टेबल रिया गुप्ता, महिला कांस्टेबल प्रीति गौतम एवं महिला कांस्टेबल साक्षी साहू (थाना पाली, हरदोई) मौजूद रहीं। टीम ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बताया#

No comments