#हरदोई:- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष ने हरदोई में ली समीक्षा बैठक, किसानों की समस्याओं का लिया संज्ञान#
#हरदोई:- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष ने हरदोई में ली समीक्षा बैठक, किसानों की समस्याओं का लिया संज्ञान#
#हरदोई: 15 अप्रैल 2026: भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष (अवध, उत्तर प्रदेश) सुशील सिंह चौहान ने आज जनपद हरदोई के जिलाध्यक्ष समर सिंह के निवास जगदीशपुर में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में किसानों की लंबित समस्याओं पर गहन चर्चा हुई और प्रदेश अध्यक्ष ने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया#
#किसानों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध संगठन की इस पहल का सबसे बड़ा परिणाम यह रहा कि जनपद हरदोई के सभी टोल को तत्काल प्रभाव से किसानों के लिए मुक्त कर दिया गया। इससे स्थानीय किसान भाइयों को परिवहन में होने वाली भारी वित्तीय बोझ से राहत मिलेगी, जिससे उनकी फसलें बाजार तक सस्ते दामों में पहुंच सकेंगी#
#प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने कहा, "किसान देश की रीढ़ हैं। उनकी हर समस्या हमारी प्राथमिकता है। टोल मुक्त करने के साथ ही हम बीज, खाद, सिंचाई और सरकारी योजनाओं से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी लगातार संघर्ष जारी रखेंगे। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति किसानों के हक के लिए सदैव खड़ी रहेगी#
#जिलाध्यक्ष समर सिंह ने बैठक की सफलता पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि यह कदम हरदोई के लाखों किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगा। संगठन आगामी दिनों में और भी सशक्त आंदोलनों की रूपरेखा तैयार कर रहा है/ सुशील सिंह चौहान "प्रदेश अध्यक्ष" भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति (उ.प्र.)#
#डीपी सिंह चौहान"सम्पादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments