Breaking News

#सीतापुर:- ईओ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी#


#सीतापुर:- ईओ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी#

#सीतापुर: जिले के हरगांव थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है#

#प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी दिनेश कुमार, जो कि मूल रूप से खीरी जिले का निवासी है और वर्तमान में #हरदोई जिले के गोपामऊ में कार्यरत है, पिछले करीब पांच वर्षों से उससे फोन पर संपर्क में था। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध के चलते वह वर्तमान में करीब पांच माह की गर्भवती है। जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा, तो उसने साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे गर्भ गिराने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी#

#तहरीर में यह भी उल्लेख है कि 24 मार्च 2026 को आरोपी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि यदि उसने गर्भपात नहीं कराया तो उसे किसी से मरवा देगा। पीड़िता ने खुद को आरोपी से भयभीत बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी#

No comments