#हरदोई:- मुख्यमंत्री अभ्युदय संविलियन विद्यालय में बच्चों को वितरित हुई पाठ्य सामग्री किट#
#हरदोई:- मुख्यमंत्री अभ्युदय संविलियन विद्यालय में बच्चों को वितरित हुई पाठ्य सामग्री किट#
#हरदोई: विकास खण्ड कछौना स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय संविलियन विद्यालय कामीपुर में गुरुवार को एजुकेट गर्ल्स संस्था की ओर से उपलब्ध कराई गई पाठ्य सामग्री किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को पाठ्य सामग्री किट वितरित करते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे शैक्षिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक हैं। किट प्राप्त कर विद्यालय के बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं संस्था के प्रतिनिधियों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एजुकेट गर्ल्स संस्था से बृजेन्द्र एवं अवनीश, प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार, प्रशांत मिश्र, रोली देवी, नेहा वर्मा, प्रदीप कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा#

No comments