Breaking News

#सीतापुर:- में भीषण अग्निकांड: आठ घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान#


#सीतापुर:- में भीषण अग्निकांड: आठ घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान#

#सीतापुर: जिले के महोली तहसील क्षेत्र के ककरहिया गांव में अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते आठ घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि दो घरों में रखा शादी का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया, जिससे परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसके अलावा घरों में रखा अनाज, बाइक, साइकिल समेत अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से दो मवेशी भी झुलस गए

#सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करने में जुटी रही#

#ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है#

No comments