#दिल्ली:- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा#
#दिल्ली:- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा#
#दिल्ली: में फर्जी वीजा और नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े ठगी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों द्वारा लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगा जा रहा था#
#जांच में सामने आया कि गिरोह रूस, तुर्की और अज़रबैजान जैसे देशों में रोजगार दिलाने का लालच देकर लोगों से मोटी रकम वसूलता था। इसके लिए फर्जी वीजा और अन्य दस्तावेज तैयार कर पीड़ितों को गुमराह किया जाता था#
#पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5 पासपोर्ट और 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनके जरिए ठगी के नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था#
#फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है#

No comments