#हरदोई:- लखनऊ- टोल अधिकारियों की तानाशाही या गुंडाराज, वल्लीपुर टोल प्लाजा पर किसानों के रास्ते में खोदी खाई, लगाए लोहे के एंगल#
#हरदोई:- लखनऊ- टोल अधिकारियों की तानाशाही या गुंडाराज, वल्लीपुर टोल प्लाजा पर किसानों के रास्ते में खोदी खाई, लगाए लोहे के एंगल#
#हरदोई: लखनऊ- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 731 पर हरदोई जिले में वल्लीपुर टोल प्लाजा के अधिकारियों के हर रोज नए कारनामें सामने आ रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिक व किसान बेहद परेशान हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किसानों के आवागमन को रोकने के लिए सड़क मार्ग पर लोहे के एंगल लगा दिए गए। इस कार्रवाई से ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है#
#स्थानीय लोगों का आरोप है कि वल्लीपुर टोल प्लाजा अब सिर्फ टोल वसूली का केंद्र नहीं रह गया, बल्कि मनमानी और दबंगई का अड्डा बनता जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनके खेतों तक जाने वाले रास्तों को जानबूझकर बाधित किया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर रास्ता बहाल कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में टोल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं#

No comments