#हरदोई:- बिजली विभाग की लापरवाही ने किसानों की मेहनत जलाई, भीगे गेहूं की फसल बनी राख#
#हरदोई:- बिजली विभाग की लापरवाही ने किसानों की मेहनत जलाई, भीगे गेहूं की फसल बनी राख#
#हरदोई: के #संडीला तहसील क्षेत्र के #गौसगंज गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन अचानक चिंगारी छोड़ने लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर दो किसानों की भीगी हुई गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई#
#बताया जा रहा है कि हाल ही में बारिश के कारण फसल पहले से ही भीगी हुई थी, जिससे किसानों को पहले ही भारी नुकसान का अंदेशा था। लेकिन ऊपर से बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने बची-खुची उम्मीद भी खत्म कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर और झूलती बिजली लाइन की शिकायत कई बार की गई, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया#
#आग लगते ही ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और ट्यूबवेल के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही पलों में जलकर राख हो गई#

No comments