Breaking News

#हरदोई:- राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल- इंटर दोनों में शत- प्रतिशत रिजल्ट#


#हरदोई:- राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल- इंटर दोनों में शत- प्रतिशत रिजल्ट#

#हरदोई: के न्योरादेव स्थित राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दर्ज कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी या उससे अधिक अंकों के साथ सफलता हासिल की#

#हाईस्कूल परीक्षा में रानू ने 93 प्रतिशत अंक (600 में से 558) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शौर्य प्रताप सिंह ने 88 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और अनुपम सिंह ने 81 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में विद्यालय से कुल 126 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे और सभी सफल रहे#

#इंटरमीडिएट परीक्षा में निर्भय यादव ने 86 प्रतिशत अंक (500 में से 430) हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेयश ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया, जबकि रीतेश यादव 81 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ष इंटरमीडिएट में कुल 101 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे#

#विद्यालय के प्रधानाचार्य हर्षवर्धन सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे और छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई#

No comments